बैतूल नगर: रिटायर्ड CRPF जवान हत्याकांड: गंज पुलिस की कार्रवाई, 2 फरार आरोपियों पर ₹10-10 हजार का इनाम घोषित
हत्या के दो आरोपी अब भी फरार हैं—संजय यादव और आकाश उर्फ रज्जु इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर इन फरार आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।