#तीसरा_आरोपी_भी_दबोचा_गया..
भरतपुर। सारस चौकी पर तैनात कानि० उदयसिह 439 की बहादुरी और मुस्तैदी से बीती रात एमएसजे कॉलेज के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक के एटीएम में लूट की वारदात को असफल करने का मामला। उक्त मामले में पुलिस ने रात को फरार हुए तीसरे आरोपी शैलेन्द्र पुत्र हेतराम उम्र 21 साल जाति जाट निवासी नगला केसरिया थाना चिकसाना को भी धरदबोचा है। ज्ञात रहे कि, कांस्टेबल उदयसिंह की बहादुरी के चलते 2 आरोपियों को बीती रात ही एटीएम के अंदर से गिरफ्तार कर लिया गया था, जिनकी पहचान अजय पुत्र लाखन सिंह जाति जाट उम्र 22 साल निवासी अभौरा थाना कुम्हेर डीग व कुलदीप पुत्र देवेंद्र जाति जाट उम्र 29 साल निवासी गढुआ थाना ईगलांश जिला अलीगढ के रूप में हुई थी।