मड़ावरा: सोंरई गाँव के पास बाइक असंतुलित होकर गिरने से 3 बाइक सवार हुए घायल
तहसील मड़ावरा के सोंरई गाँव के पास मंगलवार की शाम करीब 6 बजे एक बाइक असन्तुलित होकर गिर गई जिससे बाइक सवार 3लोग घायल हो गये। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।