मुंगावली: मुंगावली बस स्टैंड के पास आईपीएल सट्टा लगवाने पर पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को सोमवार को दोपहर लगभग 1 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुंगावली में बस स्टैंड के नजदीक कुछ लोग आईपीएल पर सट्टा लगवा रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और बस स्टैंड के पास से किरमानी मोहल्ला निवासी सहील खान (37 वर्ष) और गीलारोपा निवासी वेताब कटारिया को आईपीएल पर सट्टा लगवाते हुए मिले।