शिवपुरी नगर: 10 घंटे भी बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार
शिवपुरी जिले के पड़ोरा फीडर से जुड़े निवोदा, खोंकर और सेसई गांव के ग्रामीणों एवं किसानों ने आज मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने नियमित बिजली उपलब्ध कराने और फीडर की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग करते हुए जल्द समाधान की गुहार लगाई।