फुल्लीडूमर: गनौरा मोड़ के पास फुल्लीडुमर पुलिस ने शराब के नशे में दो युवकों को किया गिरफ्तार
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गनौरा मोड़ के पास शराब के नशे में दो शराबी युवक की रफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी युवक खेसर थाना अंतर्गत घनुआं गांव के मुकेश कुमार एवं तारापुर लौना गांव के छोटू कुमार उर्फ संजीत कुमार है। दोनों की गिरफ्तारी थाना के एसआई शरद श्रीकांत ने क्षेत्रीय गस्ती के दौरान की। थाने पर ब्रेथ एनालाइजर जांच में दोनों अल्कोहल पॉजिटिव आया।