फुल्लीडूमर: पुरानी राता गांव में आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित
पुरानी रात गांव में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ जीतो, चुनाव जीतो कार्यक्रम तथा दुर्गा पूजा के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बांका आगमन के तहत बेलहर के पूर्व राजद विधायक रामदेव यादव की अध्यक्षता में प्रखंड भर के राजद कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष से लेकर प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर के क्रियाशील सदस्यों ने भाग लिया।