फुल्लीडूमर: हिंदी दिवस पर साहित्य परिषद खेसर के तत्वावधान में आवासीय मार्शल अकादमी में सजी कवियों की महफिल
आवासीय मार्शल अकादमी खेसर में हिंदी दिवस पर साहित्य परिषद खेसर के तत्वावधान में एक कवि गोष्ठी का आयोजन अशोक भगत आत्मदर्शी की अध्यक्षता में की गई। जिसका संचालन परिषद के संयोजक रामजी चंद्र ने किया। गोष्ठी में कवियों ने अपनी-अपनी रचना की प्रस्तुति के साथ-साथ वर्तमान परिपेक्ष में हिंदी की सार्वभौमिकता पर बल देते हुए कहा कि हिंदी देश की गौरवशाली भाषा है।