फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर बीआरसी में डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया व प्लान इंडिया के तहत शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
प्रखंड बीआरसी भवन में डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया, प्लान इंडिया कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड के 25 विद्यालयों के 50 शिक्षकों का स्वच्छता शिक्षा आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति बच्चों में व्यवहार परिवर्तन किया जाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक राहुल कुमार ने किया।