मंडला: आदर्श बाल गृह में विधिक जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित, बच्चों को मिला लाभ
Mandla, Mandla | May 29, 2026 शुक्रवार चार बजे वल्र्ड ह्यूमंस राइट रिसर्च काउंसिल मध्यप्रदेश की टीम ने सीमा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के आदर्श बाल गृह में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आयुष विभाग मंडला के सहयोग से आयोजित किया गया। आदर्श बाल गृह मिशन वात्सल्य एवं किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यक्रम हुआ।