अशोक नगर: मोहरी राय गांव में दबंग बुजुर्ग को कर रहे परेशान, अपनी जमीन पर पीएम आवास नहीं बनाने दे रहे
अशोकनगर जिले के मोहरी राय गांव में एक बुजुर्ग को दबंग उसकी स्वयं की जमीन पर पीएम आवास नहीं बनाने दे रहे। बुधवार को दोपहर 3 बजे शिकायती आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे मोहरी राय निवासी पीड़ित गोपाल कुशवाहा ने आवेदन के माध्यम से बताया कि गांव के रामस्वरूप, लाल सिंह, पप्पू उसे स्वयं की भूमि पर पीएम आवास नहीं बनाने दे रहे हैं।