गायघाट: विधायक कोमल सिंह ने धोबौली उच्च माध्यमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, कई गड़बड़ियां मिलीं
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र स्थित धोबौली गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय का विधायक कोमल सिंह ने औचक निरीक्षण किया। मंगलवार शाम चार बजे में विधायक कोमल सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय की विभिन्न अलमारियों में रखे कागजात, अभिलेखों तथा शिक्षण कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों की बारीकी से जांच की गई है।