पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना इलाके में रिटायर्ड सरकारी ऑफिसर की सुबह गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मंगलवार को राजधानी पटना के आलमगंज थाना इलाके में सुबह 5 बजे रिटायर्ड सरकारी ऑफिसर की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान रिटायर्ड सेक्शन अधिकारी राजीव रतन गुप्ता के रूप में हुई है। मंगलवार को वो मॉर्निंग वॉक के लिए निकल थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने दौड़ाकर पांच गोली मारी है और फरार हो गए।