पटना ग्रामीण: जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर JP गोलंबर के पास राजकीय समारोह का हुआ आयोजन, CM ने दी श्रद्धांजलि
मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सुबह 11 बजे जेपी गोलंबर, गांधी मैदान के पास राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। राजकीय समारोह में जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।