पटना में बड़ी घटना…see more
फ्रेजर रोड पर भीषण आग से मचा हड़कंप, ग्रैंड प्लाजा स्थित संगीता इलेक्ट्रॉनिक्स में लगी आग; मौके पर दमकल की कई गाड़ियां तैनात
पटना। बिहार की राजधानी पटना के व्यस्त फ्रेजर रोड इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रैंड प्लाजा स्थित संगीता इलेक्ट्रॉनिक्स में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर इलाके में लोगों की आवाजाही को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
#Patna #BiharNews #BreakingNews #FireIncident #FraserRoad #PatnaNews #कोसीसमाचार
Kahara, Saharsa | Nov 10, 2026