नरकटियागंज के पुरानी बाजार स्थित गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार के विरोध में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। शनिवार को विद्यालय के 1078 छात्र छात्राओं ने नगर के पुरानी बाजार से लेकर शहीद चौक से आगे तक लंबी मानव श्रृंखला बनाई।