नरकटियागंज: बसंतपुर गांव में शराब कांड के अभियुक्त के घर बैंड-बाजे के साथ पहुंची पुलिस, इश्तहार चिपकाया
अभियुक्तों को सरेंडर कराने के लिए पुलिस बैंड बाजे के साथ उनके घर पर पहुंच रही है और सरेंडर के लिए अपील कर रही है। सरेंडर नहीं करने पर उनकी संपत्ति भी कुर्क होगी। शुक्रवार को मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने थाना क्षेत्र के शेखवा बसंतपुर गांव में शराब तस्करी के नामजद अभियुक्त अशफाक आलम पिता शेख शमशाद के घर बैंड बाजे के साथ पहुंच इश्तहार चस्पाया ।