शिकारपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया मलदहिया गांव में आग लगने से दो घर जल गए हैं। मामले में पोखरिया गांव निवासी मनोहर राम ने शिकारपुर थाना एंव अंचल में आवेदन सौंपा है। आवेदन में उसने बताया है कि रात में उसके घर में आग लग गई। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक आग उसके भाई सोहन राम के घर में भी पकड़ लिया।