इंद्री में रक्तदान शिविर में 69 यूनिट रक्त एकत्रित
इंद्री, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष हरियाली कल्याण समिति द्वारा बीडीपीओ ऑफिस, इंद्री में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि इंद्री विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप श्री Ram Kumar Kashyap - MLA Indri रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीएमओ करनाल डॉ. पूनम चौधरी, एसएमओ इंद्री डॉ. संदीप ओबरॉय तथा एसएनओ सरवजीत कौर उपस्थित रहे।
शिविर में क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों एवं समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 69 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक श्री राम कुमार कश्यप ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है। स्वस्थ नागरिकों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
समिति के अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने सभी रक्तदाताओं, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विशेष हरियाली कल्याण समिति भविष्य में भी स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।
इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष Sethpal Verma , कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव संजीव सैनी, संयुक्त सचिव रमन सैनी, कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार, विजय कश्यप, प्रवेश कांबोज, प्रवक्ता सुनील शर्मा, सूरज भान तथा मंडल महामंत्री सुमित सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और सभी साथियों का धन्यवाद किया गया।
🩸 रक्तदान—जीवनदान
69 यूनिट रक्तदान, मानव सेवा के नाम
#HVN24 Nayab Saini Naveen Jindal Haryana Vishwas News 24 Manohar Lal BJP Haryana Krishan Lal Panwar Vasu Goyal Vijay Kashyap Sanjay Bhatia Sumit Saini