शाहबाद के वार्ड 15 में महीनों से उखड़ी पड़ी गली, शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ काम; लोगों में रोष
शाहबाद शहर के वार्ड नंबर 15 में पिछले काफी लंबे समय से गली को उखाड़कर छोड़ दिए जाने के कारण वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी समय बीत जाने और बार-बार शिकायतें देने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा न होने से स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष है