शाहबाद में हवन-यज्ञ के साथ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने की प्रार्थना
शाहबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शाहबाद स्थित श्री मारकंडेश्वर मंदिर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई और उनके जन्मदिन को सादगी के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है