हरिद्वार: रात से हो रही लगातार बारिश के चलते खड़खड़ी और ज्वालापुर में जबरदस्त जलभराव, सड़कें बनी तालाब व घरों में घुसा पानी
हरिद्वार में शुक्रवार रात से हो रही लगातार बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। खड़खड़ी और ज्वालापुर के बाजारों में जबरदस्त जलभराव के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर कई फुट पानी जमा है, वहीं घरों में घुसा बारिश का पानी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत है। नालों की सफाई ना होने के चलते पूरे शहर में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों में रोष है।