हरिद्वार: भारी बारिश के चलते लालढांग क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो और गांवो से सटे खेतों में जलभराव, बिजली पानी गुल, जनजीवन प्रभावित
भारी बारिश के चलते हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवो और गांवो से सटे खेतों में भयंकर जलभराव हो गया। देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच लालढांग क्षेत्र की बिजली पानी भी गुल है। लिहाजा ग्रामीण क्षेत्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं रवासन नदी भी उफान पर बह रही है जिससे आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बारिश लगातार जारी है