बागेश्वर महाराज की यात्रा में श्रद्धालु से लूट अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, चाकू और नकद राशि बरामद
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरी के पास बागेश्वर महाराज की रथ यात्रा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालु इंद्रजीत सिंह के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन और बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मीक चौबे के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मामले के मुख्य आरोपी शनि उर्फ रामा शर्मा (निवासी हरिद्वार, उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और लूटी गई नगद राशि बरामद की गई है।पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शनि शर्मा एक अंतर्राज्यीय अपराधी है, जिस पर उत्तर प्रदेश के शामली, नोएडा और उत्तराखंड के सोनप्रयाग में लूट, चोरी एवं अवैध हथियार रखने जैसे 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।बमीठा पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर