छतरपुर बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू सनातन एकता रथ का पांच दिवसीय यात्रा पांच जिलो की यात्रा के बाद छतरपुर में समाप्त होगी ,यात्रा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है किसी तरह से नवरात्रि त्यौहार के दौरान अव्यवस्था न फैले इसके लिये पर्याप्त पुलिस बल लगाया जा रहा है ,बाबा बागेश्वर की इस यात्रा का समापन कल छतरपुर रेलवे ग्राउंड में होगा समापन पर करीब 20 हजार लोगों की भीड़ का अनुमान है, एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि इसके लिये पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी है।एसपी ने बताया कि आयोजकों से चर्चा कर ली गई है और ग्राउंड पर होने वाले स्थल का भी जायजा लिया गया है। कल समापन के दौरान सिविल ड्रेस में भी पुलिस तैनात रहेगी उन्होंने बताया कि यात्रा में भीड़ का फायदा उठाने के लिए बाहर से आए चोर भी सक्रिय हैं। हाल ही में लूट के एक मामले में उत्तराखंड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।,पुलिस ने जनता से अपील की है कि भक्ति में लीन होने के साथ-साथ अपने सामान को लेकर सतर्क रहें। अलग-अलग शिकायतें और जो CCTV फुटेज मिले हैं, उनसे आरोपियों की पहचान की जा रही है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर