जहानाबाद: महिला व दिव्यांग कोच में यात्रा कर रहे 12 यात्री गिरफ्तार, अभियान जारी
पटना-गया रेलखंड पर आरपीएफ ने गुरुवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान महिला कोच में यात्रा कर रहे 10 पुरुष और दिव्यांग कोच में बैठे 2 अन्य यात्रियों को गुरुवार रात्रि तक गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर गया रेलवे कोर्ट भेजा गया। आरपीएफ के द्वारा आगे भी यह अभियान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जारी रखी गई है।