बिसवां: गोपालपुर गांव में विद्युत पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से मवेशी की हुई मौत, बाल-बाल बचा पशुपालक
Biswan, Sitapur | Aug 10, 2024 गोपालापुर में एक भैंस की करेंट लगने से मौत हो गई। वहीं भैंस पालक ग्रामीण बाल बाल बचा। गोपाल पुर गांव में पशु पालक नसीम की भैंस खूंटे से खुल गई और गांव में ही मुख्य रास्ते पर लगी घास चर रही थी। मवेशी पालक द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान भैंस पास में लगे बिजली के खंभे के पास से गुजरी तो वह करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।