बिसवां: बनियन पुरवा गांव में दो सगे भाइयों में हुई मारपीट में घायल हुए एक भाई ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
रेउसा थाना क्षेत्र में राजापुर कला के बनियन पुरवा गांव में बीते 2 अगस्त को बबलू राम पुत्र संतोष का पत्नी से हुई कहासुनी को लेकर बड़े भाई घनश्याम से मारपीट हो गई। जिसमें घायल होने पर उनको सीएचसी रेउसा में उपचार कराया गया। घायल बबलू राम का आरोप है की उनके द्वारा थाना रेउसा में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।