मुगलसराय: मुगलसराय औद्योगिक नगर क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 28 ट्रक किए बंद
मुगलसराय औद्योगिक नगर क्षेत्र में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। संयुक्त टास्क फोर्स ने चार दिनों में 28 ट्रकों को बंद व 13 ट्रकों पर कार्रवाई हुई, जिनमें तीन ओवरलोड मिले। मंगलवार दोपहर 02 बजे बताया गया सड़क किनारे गलत पार्किंग करने वाले 60 ट्रकों का चालान किया गया। अब तक करीब ढाई लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया है।