रोहतास में पत्थर उद्योग को लेकर प्रस्तावित गायघाट एवं गिजवाही पत्थर भूखंडों का डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने मंगलवार को भौतिक निरीक्षण किया। डीएम ने जिला खनन पदाधिकारी को दोनों भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार कराने का निर्देश दिया। साथ ही, एसडीएम सासाराम को खनन कार्य शुरू होने से पूर्व स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता देने तथा आसपास सड़क एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने का निर्देश दिया गया है।
#rohtasdistrict #rohtasmining #rohtasnews