Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
reporterfiroz
19
खुसरुपुर थाने में गिरफ्तार दो में एक इनामी अभियुक्त #CrimeNews #Arrest #criminal #police #HindiNews #khusrupur #patna #...
Fatwah, Patna
| Feb 23, 2026
#crimenews
#arrest
#criminal
#police
#hindinews
#khusrupur
#patna
#...
MORE NEWS
क्रिकेट के शौक़ीन तीन लड़कों का BIPL के लिए हुआ चयन #cricket #cricketlovers #tournament #khusrupur #patna #bihar News Tube 24X7
Fatwah, Patna | Jun 22, 2026
जर्जर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार || नवनिर्मित मंदिर में होगा प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा #lordshiva #temple #fatuha #patna #bihar News Tube 24X7
Fatwah, Patna | Jun 22, 2026
BPSC सफलता की सूची में एक नाम और है शामिल... BPSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची में फतुहा के एक और युवक का नाम शामिल है, जिसकी जानकारी हम तक पहुंचने में थोड़ा विलंब हो गया। आज सुवह मैने फतुहा और दनियावां के तीन वैसे युवक का ब्यौरा आप लोगों के साथ साझा किया था, जिसने इस परीक्षा में अपना परचम लहराया है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। इस अभ्यर्थी का नाम अंकित कुमार है। अंकित ने इस परीक्षा में 1667 रैंक हासिल किया है और इन्हें सप्लाई इंस्पेक्टर का पद मिला है। अंकित ने चौथे अटेम्प्ट में इस सफलता को अर्जित किया है। अंकित फतुहा थाना क्षेत्र के नरमा गांव का निवासी है और पटना में अपने परिवार के साथ रहकर तैयारी में जुटे थे। अंकित के पिता का पटना में अपना हेयर कटिंग सैलून है। पिता का नाम संजय कुमार और मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। अंकित का एक छोटा भी है जो पढ़ाई करता है। बहन एक भी नहीं है। फतुहा और दनियावां से अब तक चार अभ्यर्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। BPSC की 70th संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तीन सफल अभ्यर्थियों का विवरण मैंने पहले वाले पोस्ट में दिया था, जिसमें सुमित कुमार डीएसपी, निशेष निशांत और उदय शंकर चौधरी को सप्लाई इंस्पेक्टर का पद मिला है। सभी सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर से शुभ कामना। उम्मीद है इस परीक्षा की तरह जिंदगी के इम्तहान में भी आप लोग सफलता के कीर्तिमान को स्थापित करेंगे। बहुत बहुत बधाई... फिरोज़ News Tube 24x7
Fatwah, Patna | Jun 21, 2026
फतुहा में पहली बार NEET परीक्षा केंद्र || 240 छात्र हुए शामिल
Fatwah, Patna | Jun 21, 2026
फतुहा के तीन सपूत || एक DSP और दो का सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ चयन BPSC की 70th संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम शनिवार की शाम घोषित हो गया। राज्य के स्तर पर होने वाले इस टॉप एग्जाम में फतुहा से दो और दनियावां से एक अभ्यर्थी ने अपना परचम लहराया है। इनमें से एक को DSP का पद मिला है, जबकि दो अभ्यर्थी सप्लाई इंस्पेक्टर का पद पाने में सफल हुए हैं। सबसे पहले बात करते हैं बेहतर रैंक हासिल करने वाले सुमित कुमार की, जिनका परिवार फतुहा दरियापुर के नया टोला में रहता है। सुमित ने 3rd अटेम्प्ट में 581 रैंक हासिल किया है और इन्हें DSP का पद मिला है। वर्तमान में Central GST & Costom के कोलकाता स्थित कार्यालय में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले भी सुमित कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में अपनी सफलता को दर्ज करवा चुके हैं। मसलन DRDO में दो बार प्रशासनिक सहायक और राष्ट्रपति कार्यालय में सहायक के पद पर इनका चयन हुआ। इसके अतिरिक्त अन्य कई सरकारी कार्यालयों से भी कॉल लेटर मिला। लेकिन सुमित ने इस तरफ कोई तवज्जो नहीं दिया। सुमित की ख्वाहिश DSP बनने की थी। आखिरकार सुमित ने अपने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इतना ही नहीं सुमित ने BPSC की 71वी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को भी फेस किया है और बेहतर परिणाम की संभावना है। कोलकाता में नौकरी करते हुए सुमित का ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहा और ड्यूटी के बाद बचे समय का सदुपयोग कर अपने लक्ष्य को हासिल किया, जो बकाई काबिल-ए-तारीफ है। कुल मिलाकर फतुहा का ये लाल शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में मेघावी रहा है। सुमित के पिता उदय नारायण प्रसाद ITBP में ASI के पद पर कार्यरत थे और इसी साल कटिहार से सेवानिवृत्त हुए हैं। मां कमला देवी एक गृहिणी हैं। सुमित के बड़े भाई अमित कुमार आयकर विभाग पटना में कार्यालय अधीक्षक के पद पर आसीन हैं। सुमित का छोटा भाई अपनी तैयारी में जुटा है। इनके परिवार के सभी लोग मृदुभाषी और सरल स्वभाव के हैं। अब बात करते हैं निशेष निशांत की, जो मूल रूप से जहानाबाद के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम सुरेंद्र प्रसाद है। बचपन से लेकर बोर्ड तक इनकी शिक्षा-दीक्षा दनियावां में हुई है। निशेष निशांत ने BPSC की इस परीक्षा में 1304 रैंक प्राप्त किया है। रैंक के अनुसार इन्हें सप्लाई इंस्पेक्टर का पद मिला है। निशेष ने दूसरे अटेम्प्ट में इस मुकाम को हासिल किया है। वर्ष 2009 में दनियावां हाई स्कूल से बोर्ड का इम्तेहान उत्तीर्ण कर निशेष निशांत ने बिहार में 8th पोजीशन को हासिल किया था। इस आधार पर निशेष को भी अध्ययन काल में होनहार विद्यार्थी कह सकते हैं। निशेष से मेरी बात मोबाइल के जरिए हुई। निशेष भी सरल और सहज स्वभाव के प्रतीत होते हैं। फतुहा के एक और अभ्यर्थी ने इस एग्जाम को क्रैक किया है, नाम है उदय शंकर चौधरी। उदय से मोबाइल पर जब संपर्क किया और बतौर रिपोर्टर परिचय देने के बावजूद उदय ने कोई भी जानकारी साझा करने से मना कर दिया। उदय अकड़ू किस्म का युवा प्रतीत होता है। कुशल व्यवहार होना तो दूर इनके स्वभाव को सरल भी नहीं कह सकते। उदय ने अपने पिता का नाम तक बताने से इंकार कर दिया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इनका ये हाल है, वो भी सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर। अगर इनका चयन SDM या DSP के पद पर हुआ होता तो अपने सेवा काल में शायद जनता से सीधे मुंह बात भी नहीं करते, जैसा इनका व्यवहार है। बहरहाल एक रिपोर्टर का काम जानकारी देना होता है। इसीलिए आयोग द्वारा जारी सूची के आधार पर उदय के बारे में सिर्फ इतना बता सकता हूं कि इनका रैंक 4207 है और पद मिला है सप्लाई इंस्पेक्टर का। निजी तौर पर उदय के बारे में ये कहना चाहूंगा कि आयोग ने आपका चयन पब्लिक सर्वेंट (लोक सेवक) के रूप में किया है। उम्मीद करता हूं कि आगे आपका व्यवहार जनता के प्रति सरल सहज और कुशल होगा। बिहार लोक सेवा आयोग के इस इम्तेहान को फतह करने वाले इन तीन युवाओं को क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रौशन करने के लिए बहुत-बहुत बधाई। आशा करता हूं आप लोग जनता के प्रति उत्तरदायी होंगे। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। फिरोज़ News Tube 24x7
Fatwah, Patna | Jun 21, 2026