कोईलवर: बीरमपुर बथानी से पूर्व मारपीट मामले में 2 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल
गिधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर बथानी में पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि पुराने मारपीट कांड में कार्रवाई करते हुए बीरमपुर गांव के एक पक्ष से गोरख धानुक भुटेली धानुक दोनों पिता राम गोपाल धानुक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।