कोईलवर: पुरदिलगंज गांव में आपसी रंजिश में नौ लोग घायल, दोनों पक्षों से दर्ज हुआ केस, दो आरोपी गए जेल
गिधा थाना क्षेत्र के पुरदिलगंज गांव में बुधवार को आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल 9 लोग घायल हुए। सभी घायलों का इलाज कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। सूचना मिलते ही गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्ष से एक-एक लोग गिरफ्तार गए जेल।