कोईलवर: काजीचक गांव से 13 वर्षीय किशोर लापता, परिजन परेशान, थाने में दी गई आवेदन
कोईलवर प्रखंड के काजीचक गांव निवासी ओमप्रकाश राय का 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार 11 नवंबर की शाम 4 बजे से लापता है। परिजनों ने उसे काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आकाश के पिता ने बताया कि लापता होने के समय वह चेकदार शर्ट, लोअर और गले में लाल रंग का मफलर पहने हुए था। किशोर मूकबधिर है। अगर किसी व्यक्ति को पता चलता है तो 9339 5148 36 पर संपर्क करें।