कोईलवर: गिधा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 2 शराब कारोबारी और 2 शराबियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गुप्त सूचना के आधार पर कायमनगर गांव से दो शराब कारोबारी को 30 लीटर देसी शराब के साथ तथा गिधा इंडस्ट्रियल एरिया से दो शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल। बुधवार कि साम 4:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मामले की जानकारी देते हुए गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चारों की गिरफ्तारी कर थाना लाकर पूछताछ कर जेल भेज दिया गया