कोईलवर: कोईलवर में स्कॉर्पियो के अंदर आग लगने से सीट, स्टेरिंग सहित अन्य उपकरण जलकर राख हो गए, वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर में इन दिनों एक स्कॉर्पियो के अंदर आग लगने से सिट स्टेरिंग सहित अन्य उपकरण जलने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कोईलवर छपरा फोरलेन बड़का चंदा के समीप का बताया जा रहा है। वीडियो के संबंध में ऐसी चर्चा है की कुछ शरारती तत्वों के द्वारा सिगरेट फेंक कर जलाया गया है। वीडियो बुधवार की दोपहर सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।