पूर्णिया में पुल ध्वस्त, ट्रक परमान नदी में गिरा:अमौर-जलालगढ़ के बीच संपर्क टूटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान
पूर्णिया में रविवार की सुबह परमान नदी पर बना पुराना लोहे का पुल ध्वस्त हो गया। पुल से गुजर रहा बालू लदा ओवरलोड ट्रक नदी में गिर गया। पुल टूटने का आभास होते ही ड्राइवर ने ट्रक छलांग लगा दी। जिससे उसकी जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। ट्रक जैसे ही नदी के बीच पहुंचा सालों पुराना लोहे का ढांचा दवाब झेल नहीं सका और तेज आवाज के साथ टूट गया।
पुल के साथ ट्रक भी परमान नदी में गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में अमौर और जलालगढ़ के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। घटना अमौर प्रखंड की तियरपाड़ा पंचायत स्थित असियानी घाट की है।
Bihar, India | Sep 9, 2026