नवागढ़: शिवरीनारायण थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने मनाई होली, उत्साह का रहा माहौल
शिवरीनारायण थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने होली मनाई है. जहां पुलिसकर्मियों के बच्चे भी शामिल हुए और सभी ने खुशियों के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। दरअसल, 4 मार्च होली के दिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है, इसलिए पुलिसकर्मियों द्वारा दूसरे दिन होली मनाते हैं। पुलिसकर्मियों ने काफी उत्साह के साथ होली खेला।