पटना ग्रामीण: मंत्री विजय चौधरी की अध्यक्षता में सिंचाई प्रक्षेत्र की समीक्षा बैठक, अभियंताओं को चेतावनी- कोताही बर्दाश्त नहीं
सोमवार की शाम 5:00 बजे जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विभागीय हाल में सिंचाई प्रक्षेत्र की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने नहरों के अंतिम छोर तक जल पहुंचाने की जिम्मेदारी अभियंताओं पर सख्ती से तय की। बैठक में सिंचाई योजनाओं की प्रगति, निरीक्षण, जवाबदेही और अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा की गई।