पटना ग्रामीण: कोलकाता के लिए रवाना हुए लालू और राबड़ी, सांसद मीसा भारती ने तेज प्रताप यादव के निष्कासन का किया समर्थन
सोमवार की शाम 5 बजे लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती कोलकाता के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीसा भारती ने तेज प्रताप यादव के निष्कासन पर कहा कि पार्टी अध्यक्ष लालू यादव का फैसला अंतिम है। ऐश्वर्या राय के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है।