जमुई में गो*लीबारी, महिला को लगी गो*ली
गिद्धौर (जमुई): मौरा गांव में देर रात तीन ह*थिया*रबं*द बदमाशों ने सिंटू कुमार को निशाना बनाकर करीब तीन राउंड फा*यरिंग की। सिंटू ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन अप*राधियों की एक गोली घर के दरवाजे पर बैठी रूपा देवी के पेट में जा लगी।
गो/ली लगने से रूपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें जमुई सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में गोली फंसी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही सिंटू कुमार को निशाना बनाए जाने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
#जमुई #गिद्धौर #मौरा #बिहार #गोलीबारी #अपराध #क्राइम_न्यूज #जमुई_न्यूज #बिहार_न्यूज #Gidhaur #Jamui #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews
Sono, Jamui | Aug 21, 2026