Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

डीएम की अध्यक्षता में तहसील पुवायां में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न शाहजहांपुर।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील पुवायां में आयोजित किया गया जिसमें लोगों की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कानूनगों आदर्श द्वारा भूमि पैमाइश में लापरवाही करने तथा अधिशासी अभियंता विद्युत पुनीत निगम अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने निलंबन के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत एवं आपूर्ति विभाग की प्राप्त शिकायतों को आज ही व्यवस्थित कर रविवार को संतोषजनक निस्तारण कराते हुए शाम 6:00 बजे तक आवास पर आकर अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसीलदार एवं नायाब तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि जनता दर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस या अन्य माध्यमों से जो भी शिकायते एवं समस्याएं प्राप्त हो उनका संबंध लेखपाल एवं कानून द्वारा गुणवत्तापरक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 106, विद्युत 19, पुलिस 14, विकास 22 एवं अन्य विभाग की 14 कुल 175 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण में मौके पर जाना ज़रूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्धता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण निस्तारित किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह एवं उप जिलाधिकारी पुवायां सदानंद सरोज साहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

MORE NEWS

विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, 130 खिलाड़ियों ने भरी स्वास्थ्य और पर्यावरण की उड़ान

शाहजहांपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर द्वारा रविवार प्रातः 6 बजे हथौड़ा चौराहे से शहीद पार्क तक साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विनय पांडे, जिला खेल अधिकारी एस.पी. बामनिया तथा नन्हे खिलाड़ी आयुष ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्टेडियम के विभिन्न खेलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, अजय पाल सिंह वर्मा, निशांत कुमार और इरफान खान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। लगभग 130 खिलाड़ियों ने साइकिलिंग में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, 130 खिलाड़ियों ने भरी स्वास्थ्य और पर्यावरण की उड़ान शाहजहांपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर द्वारा रविवार प्रातः 6 बजे हथौड़ा चौराहे से शहीद पार्क तक साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विनय पांडे, जिला खेल अधिकारी एस.पी. बामनिया तथा नन्हे खिलाड़ी आयुष ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्टेडियम के विभिन्न खेलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, अजय पाल सिंह वर्मा, निशांत कुमार और इरफान खान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। लगभग 130 खिलाड़ियों ने साइकिलिंग में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 7, 2026

*शाहजहांपुर में कांग्रेसियों ने अमेरिकी झंडा जलाया:* भारतीय झंडे के अपमान के विरोध में जताया रोष, जिलाध्यक्ष बोले- भारतीय झंडे का अपमान पूरे भारत की भावनाओं का अपमान है 
https://dainik.bhaskar.com/pM9V4mV6L3b

*शाहजहांपुर में कांग्रेसियों ने अमेरिकी झंडा जलाया:* भारतीय झंडे के अपमान के विरोध में जताया रोष, जिलाध्यक्ष बोले- भारतीय झंडे का अपमान पूरे भारत की भावनाओं का अपमान है https://dainik.bhaskar.com/pM9V4mV6L3b

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 7, 2026