चूरू: कोर्ट परिसर से गांव रामसरा निवासी वकील की बाइक चोरी, कोतवाली थाने में दिया परिवाद
Churu, Churu | Aug 22, 2024 चूरू कोर्ट परिसर से गांव रामसरा निवासी एक वकील की बाइक चोरी हो गई। बाइक के इधर-उधर तलाश भी की गई लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो वकील ने कोतवाली थाने में परिवाद दिया है। बाइक चोरी के इस मामले में संदिग्ध व्यक्ति की सीसीटीवी फोटो भी सामने आई है। गांव रामसर के एडवोकेट सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि वह अपने गांव से चूरू बाइक से आते जाते हैं।