चूरू: गोशाला को सहायता राशि के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त, संयुक्त निदेशक डॉक्टर ओमप्रकाश ने दी जानकारी
Churu, Churu | Aug 21, 2024 गोसंरक्षण व संवर्धन निधि नियम के तहत वित्त वर्ष 2024 25 के प्रथम चरण में गोशालाओं को देय सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि आवेदन गोपालन वेब पोर्टल पर करने हैं। पात्रता के लिए गोशाला का पंजीयन 31 मार्च 2023 या इससे पहले होना आवश्यक है।