चूरू: सोती भवन में आयोजित प्रधानाचार्य लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का सीडी ईओ ने किया निरीक्षण
Churu, Churu | Aug 22, 2024 प्रधानाचार्य आवासीय लीडरशिप प्रशिक्षण शिविर का सीडी इओ जगवीर सिंह यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने संभागियों से कहा कि कुशल संस्था प्रधान का दायित्व है कि उसकी कार्य योजनाओं का अंतिम पंक्ति तक बैठे विद्यार्थी को लाभ पहुंचे। इस अवसर पर सीडी इओ से संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नत होने पर जगवीर सिंह यादव का डी ईओ गोविन्द सिंह राठौड, ओमप्रकाश बारूपाल ने सम्मान किया।