चूरू: जिला अस्पताल में ट्रेनी छात्रा से छेडछाड मामले में महिला आयोग ने प्रिंसिपल, अस्पताल अधीक्षक व डीएसपी को किया तलब
Churu, Churu | Aug 22, 2024 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में ट्रेनी छात्रा से नर्सिंग ऑफिसर सुभाष चन्द्र द्वारा छेड़छाड़ के मामले में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग अध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गजेंद्र सक्सेना एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. हनुमान जयपाल को नोटिस जारी कर 28 अगस्त को आयोग में तलब किया है।