प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती उर्मिला देवी को सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदाई, उपखंड अधिकारी एवं CBEO रहे मौजूद
भादरा (30 सितंबर 2026):🚩
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) कार्यालय, भादरा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती उर्मिला देवी के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय परिसर में एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य बिंदु:✅
विशिष्ट अतिथि: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी (SDM) भादरा श्री भागीरथ राम सपरिवार तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) श्रीमती शिखा राणा उपस्थित रहे।
साफा एवं माला से सम्मान: अतिथियों एवं कार्यालय परिवार द्वारा श्रीमती उर्मिला देवी को पारंपरिक रूप से साफा पहनाकर, पुष्पहार अर्पण कर तथा स्मृति चिह्न (प्रतीक चिह्न) भेंट कर उनके निष्ठावान सेवा काल का अभिनंदन किया गया।
सराहनीय सेवाकाल: वक्ताओं ने श्रीमती उर्मिला देवी के संपूर्ण सेवाकाल में उनकी कार्यकुशलता, निष्ठा, समयबद्धता और सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल कार्यालय प्रशासन के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
शुभकामनाएं:✅🚩 उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी, संदर्भ व्यक्ति, लिपिकीय वर्ग तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे🚩🎉 💐