⛔ मधेपुरा में इंडिया गठबंधन का आक्रोश मार्च, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन
‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सड़कों पर उतरे गठबंधन के नेता-कार्यकर्ता, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग
मधेपुरा। वोट से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को मधेपुरा में इंडिया गठबंधन की ओर से आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी बी.पी. मंडल चौक, मधेपुरा पर जुटे और हाथों में झंडे व तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध जताते हुए पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। इंडिया गठबंधन के नेताओं का आरोप था कि चुनाव प्रक्रिया में वोट से संबंधित गंभीर सवाल उठ रहे हैं और इन मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
मार्च में बड़ी संख्या में गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर इंडिया गठबंधन एवं विभिन्न सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता के अधिकार और चुनाव की पारदर्शिता सर्वोपरि है। उन्होंने संबंधित मुद्दों पर उचित कार्रवाई की मांग की।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Oct 7, 2026