डुमरा: सीतामढ़ी: डॉ. ललन कुमार राय, इकोनॉमिक्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त सचिव बने
सीतामढ़ी। जिले के शिक्षाविदों और अकादमिक जगत के लिए गर्व की खबर है। नगर स्थित एसएलके कॉलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष सह वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डा. ललन कुमार राय को इकोनॉमिकिस एसोसिएशन ऑफ बिहार का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले तीन वर्षों तक रहेगी।