इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण
-----
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नवाचारी पहल करते हुए माटी गणेश - सिद्ध गणेश अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत ग्राम मठेपुरा में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था मातेश्वरी सेवा संस्था के तत्वावधान में महिलाओं को पूर्णतः प्राकृतिक मिट्टी (माटी) से भगवान श्री गणेश की इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने पर्यावरण हितैषी इस पहल में बड़े उत्साह और उत्सुकता के साथ सहभागिता की। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से होने वाले जल प्रदूषण को रोकना तथा प्राकृतिक रूप से इको-फ्रेंडली गणेशोत्सव मनाने के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।
कार्यक्रम के दौरान जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती शाहीन परवीन, मास्टर ट्रेनर सुश्री ममता मित्तल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मातेश्वरी सेवा संस्था के पदाधिकारी श्री अविनाश माहौर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur